Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा बीजेपी के टूल बन गए हैं, हनुमान बेनीवाल बोले- लाल डायरी को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा पायलट और बीजेपी नेताओं कहने से लाल डायरी जैसे मुद्दे उठाकर टूल बन रहे हैं। पीएम ने अपनी रैली में लाल डायरी का जिक्र किया। जबकी अभी तक उसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। बेनीवाल ने कहा कि कल को इसी तरह कोई नीली, पीली डायरी भी सामने आ जाएगी।
बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को असली मुद्दों से भटका रही है। लाल डायरी को वेवहज मुद्दा बनाया जा रहा है। इन डायरियों से कुछ नहीं होने वाला है। उस डायरी में क्या है, यह जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी डायरियों की जांच होगी तो उसमें न सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी नेताओं के नाम भी शामिल होंगे।
जयपुर आवास पर जनहित के मुद्दो को लेकर प्रेस वार्ता की#RLP #RLPNews pic.twitter.com/ujVUQ0wUME
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 29, 2023
आरएलपी संयोजक ने कहा कि प्रदेश में महंगी बजरी के कारण आम-आदमी परेशान है। बजरी माफियाओं को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। खूलेआम लूट मची हुई है। इस लूट में न सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी के नेता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आरपीएससी से लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड तक चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। करोड़ों रुपए में पेपर बेचे जा रहे हैं। पढ़ लिखकर तैयारी करने वाले युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
बेनीवाल ने इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराध के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। लोकसभा में दूसरे प्रदेशों के सासंद मुझसे पूछते हैं कि प्रदेश में इतने अपराध क्यों हो रहे हैं?
उन्होंने कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश चैधरी पंजाब से सारा पैसा लूटकर राजस्थान ले आए हैं। ईडी जब उनके ससुराल पहुंची तो मारवाड़ के बीजेपी नेता के जरिए अमित शाह के पैर पकड़ कर आए थे। उनका भाई और परिवार क्या करता है, यह दुनिया जानती है। अगर मैंने गलत किया है तो कांग्रेस पार्टी की अपनी सरकार है मेरी जांच करवाएं। मुझे किसी जांच से डर नहीं लगता।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: