हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Politics: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल साध रहे एक तीर से दो निशाने, जानें...

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है, नेताओं की सियासी बयानबाजियां बढ़ती जा रही है। इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं राजस्थान में बार-बार तीसरे मोर्चे की बात करने वाले हनुमान बेनीवाल भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बेनीवाल इन दिनों भंवरी देवी हत्याकांड से लेकर पेपर लीक प्रकरण तक सभी बड़े मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं।

दो दिन पहले बेनीवाल अपने संसदीय क्षेत्र नागौर के दौरे पर थे। जहां उन्होंने सीडी कांड का मुद्दा उठा दिया। बता दें कि भंवरी देवी हत्याकांड में कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं को जेल की हवा खानी पड़ी थी। तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह विश्नोई को इस प्रकरण में मुख्य आरोपी बनाया गया था। उसके बाद महिपाल मदेरणा का तो निधन हो चुका है, वहीं दूसरी ओर मलखान सिंह विश्नोई जेल से बाहर आ चुके है।

और पढ़िए –CM Ashok Gehlot: एजेंसियां और न्यायपालिका केंद्र सरकार के दबाव में कर रही कामः सीएम गहलोत

नागौर सांसद बेनीवाल और मदेरणा परिवार की पुरानी अदावत रही है। सांसद बार-बार सीडी कांड का मुद्दा उठाकर दिव्या पर निशाना साधते रहे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी दिव्या मदेरणा की राहुल गांधी के साथ सामने आई तस्वीरों को लेकर बेनीवाल ने कहा था दिव्या की जल्द से जल्द शादी करा देनी चाहिए।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें