Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बयान के बाद अब कांग्रेस में अंदरूनी सियास तेज हो गई है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने साजिश का आरोप लगाया है। रंधावा ने शनिवार को कहा कि मणिपुर मामले को लेकर हमारे विधायक ने विधानसभा में कहा कि मणिपुर को छोड़िए राजस्थान की बात कीजिए। मणिपुर जैसे मुद्दे पर उनका बयान पार्टी लाइन के खिलाफ था। गुढ़ा के बाद नेता प्रतिपक्ष ने अपना पक्ष रखा उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे कहीं कोई सांठगांठ तो नहीं है। मैंने प्रदेशाध्यक्ष से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- रंधावा
रंधावा ने आगे कहा कि गुढ़ा ने पहले भी कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी की है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार इस प्रकार से अपना पक्ष रखा। मैंने उनको कई बार समझाया लेकिन उन्होंने कोई सुधार नहीं किया। रंधावा ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं इस प्रकार की बयानबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारा मुकाबला ऐसी पार्टी से है जो अनुशासन की बात करती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है हमारी पार्टी में कोई भी बोल सकता है, लेकिन गुढ़ा ने बार-बार कहने के बावजूद पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की और पार्टी हितों को दरकिनार किया।
सब कुछ पहले से तय था- डोटासरा
वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ साजिशकर्ता है। जब गुढ़ा ने बयान दिया उसके बाद जिस तरह राठौड़ ने संविधान के अनुच्छेदों का उल्लेख करते हुए अपनी बात रखी। इससे इस बात का पता चलता है कि सब कुछ पहले से तैयारी थी। आपको कैसे पता चला कि गुढ़ा बोलेंगे तो मुझे इन धाराओं का बखान करना है। राजेंद्र राठौड़ बीजेपी नेताओं के खिलाफ भी साजिश रचते हैं। वे सीपी जोशी और वसुंधरा राजे के खिलाफ भी साजिश रचते हैं।
बीजेपी साजिश करने वाली पार्टी
डोटासरा ने आगे कहा कि मणिपुर की घटना देश दुनिया को हिला देने वाली थी और सबको शर्मसार करने वाली थी। उन्होंने कहा कि गुढ़ा के बयान से पहले एक बड़े नेता ने हमें फोन कर बताया कि आज बड़ा धमाका होगा। यह साजिश करने वाली पार्टी है। डोटासरा ने कहा कि वे कभी भी यू-टर्न लेने वाले नेता नहीं है। यह जांच का विषय है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines