Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को सीकर में थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जोधपुर की घटना दुखद है। हम बार-बार कहते हैं कि अपराधी की कोई जाति और पार्टी नहीं होती है। वह केवल अपराधी होता है। हमारे शासनकाल में ऐसी जो भी घटनाएं घटी हैं उनमें सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है।
हमने 95 फीसदी वादे पूरे किए
डोटासरा ने कहा कि दोनों ही शहरों में हुई घटनाओं में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। क्या बीजेपी अपना जवाब पेश करेगी। उन्होंने कहा कि जनघोषणा पत्र के 95 फीसदी वादे हमारी सरकार ने पूरे किए हैं। डोटासरा ने आगे कहा कि बीजेपी बेवजह मुद्दे बनाना चाहती है। जिस तरह उदयपुर की घटना को हिंदू-मुस्लिम का रूप दे दिया गया। एनआईए ने वह केस ले लिया। आरोपियों को हमारी पुलिस ने पकड़ा। बाद में पता चला कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी का था।
जोधपुर-उदयपुर की घटनाओं में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल
पीसीसी चीफ ने कहा कि जोधपुर की घटना में एबीवीपी का कार्यकर्ता शामिल था। बीजेपी हर घटना पर कांग्रेस को बदनाम करती है, सरकार को बदनाम करती है। अब बीजेपी बताए उदयपुर और जोधपुर दोनों ही घटनाओं में बीजेपी का कार्यकर्ता शािमल था लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी मना कर रही है। भाजपा की झूठ बोलने की हमेशा ही आदत रही है।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी
डोटासरा ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध हमारी जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी रही हैं। रीट और पेपरलीक जैसे मामलों में एसओजी ने हर आरोपी को पकड़ा हैं। यदि सरकार की मंशा ठीक नही होती तो सचिवालय में पैसे मिलने के बाद क्या यह घटना उजागर होती। एसीबी ने गोपाल केसावत को पकड़ा। केसावत को पार्टी ने निकाल दिया था और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि केसावत को एसीबी ने पकड़ा था। राजेंद्र राठौड़ और एसीबी ने थोडे़ ही पकड़ा।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
3 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
8 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines