Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को मिनिमम इनकम गारंटी बिल को लेकर एक प्रेस वार्ता संबोधित की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा था। सीएम के आरोपों पर शाम होते-होते बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम जब भी राजस्थान आते हैं तो यहां विकास कार्यों का बिगुल बजाते है।
सीएम प्रदेश की जनता को नई योजनाएं लाॅन्च कर आकर्षित करना चाहते है जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं है। सीएम गहलोत अपनी राहत की दुकान बंद करके घर में बैठ चुके हैं। उन्हें प्रदेश के युवा, किसान, बुजूर्ग, महिला, दलितों की पीड़ा कैसे नजर आएगी।
जोशी ने सीएम को बताया घोषणावीर
उन्होंने कहा कि सीएम को पीड़ा होना तो स्वाभाविक है। सीएम गहलोत अपनी ही पार्टी के नेताओं और विधायकाें पर तंज कस रहे हैं। जिस विषयों की बात सीएम ने आज की प्रेस वार्ता में की है। वे सभी विषय उनकी ही पार्टी के मंत्री और विधायक उठा रहे हैं। वे भी जान चुके है कि आप महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, पेपर लीक नहीं रोक सकते, अपराध कम नहीं कर सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, किसानों का ऋण माफ नहीं कर सकते, दलितों पर बढ़ते अत्याचारों पर गंभीर नहीं हो सकते। सीएम आप तो घोषणावीर हो। प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में आपको सत्ता से दरकिनार कर देगी।
‘नहीं सहेगा राजस्थान’ से सीएम भयभीत हैं
जोशी ने आगे कहा कि प्रदेश भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की सफलता से मुख्यमंत्री भयभीत हो चुके हैं। इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। सीएम गहलोत अपनी राहत की दुकान बंद करके घर में बैठ चुके हैं। उन्हें प्रदेश के युवा, किसान, बुजूर्ग, महिला, दलितों की पीड़ा कैसे नजर आएगी।
बता दें कि सीएम गहलोत ने शनिवार को जयपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि 77 दिन हो गए हैं पीएम ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर एक शब्द नहीं बोला था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की तो पीएम बोले।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
12 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines