Rajasthan Politics: सीकर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जमकर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आरपीएससी ने भ्रष्टाचार की फैक्ट्री खोल रखी है जिसमें सरकार के लोग लिप्त हैं। सरकार को आरपीएससी को भंग कर देना चाहिए। सीएम इस मामले में न तो कोई जवाब दे रहे हैं और न ही एक्शन ले रहे हैं।
जोशी ने आगे कहा कि पूर्व राज्य मंत्री केसावत को एसीबी ने 18.50 लाख रूपए लेते हुए पकड़ा। केसावत अकेला नहीं है इसमें कांग्रेस के बहुत सारे लोग शामिल हैं। मैं पूछना चाहता हूं इस बोर्ड का गठन किसने किया, किस व्यक्ति ने कटारा की सिफारिश सीएम को की। बाबूलाल कटारा जो पहले आरपीएससी के मेंबर बने थे उन्होंने कहा था कि डेढ़ करोड़ रूपए उन्होंने इस पद के लिए दिए थे। उन्होंने ये पैसे किसको दिए।
https://twitter.com/cpjoshiBJP/status/1681684490941534210
जोशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सीपी जोशी ने पीएम मोदी की सभा की तैयारियों के लिए बुलाई गई कार्यकतााओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकारी हमारी योजनाओं से अपना लेवल चमका रही हैं। जोशी ने भाजपा कार्यकर्तााओं से सवाल पूछते हुए कहा कि आपके गांवों में सड़कें कौन बनवाता है, पीएम आवास का पैसा कौन भेजता है। उज्जवला गैस कनेक्शन कौन भेजता है। शौचालय किसने बनवाएं, किसान सम्मान निधि कौन भेजता है, हर गांव में पीएचसी कौन बनवाता है। हमें ये सारी बातें अपने-अपने क्षेत्र में अगले 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान मिशन के तहत बतानी है।
कांग्रेस राज में कांग्रेस विधायक सुरक्षित नहीं- चौधरी
वहीं इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पहले यूपी में दंगे होते थे राजस्थान सबसे शांत प्रदेश था। आज उत्तरप्रदेश शांत है लेकिन राजस्थान नहीं है इसका यही मतलब है कि आज प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में ही कांग्रेस के विधायक सुरक्षित नहीं है इससे बड़ी दुर्गति और क्या हो सकती है।
बता दें कि पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम किसानाें के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का पैसा हस्तांरित करेंगे और पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत भी करेंगे।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines