Rajasthan News: सीकर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के बीच बैठक के दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों नेताओं में यह बहस पानी निकासी के मुद्दे पर हुई। इसके बाद दोनों नेताओं को वहां मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर शांत करवाया। इस दौरान सीकर की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत भी मौजूद थी। विवाद बढ़ने पर डोटासरा ने विधायक से कहा कि आप अपनी सीमा में रहकर बात कीजिए।
डोटासरा बोले- आप अधिकारियों का पक्ष मत लीजिए
सीकर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक बैठक ले रही थी। इस दौरान पानी के निकासी के मुद्दे पर डोटासरा ने पारीक पर अधिकारियों की साइड लेने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों नेता करीब 10 मिनट तक आपस में बहस करते रहे। नवलगढ़ रोड़ जल निकासी और नवलगढ़ रोड पुलिया प्रोजेक्ट को लेकर डोटासरा ने वहां मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा।
इस दौरान पारीक के अधिकारियों का पक्ष लेने पर डोटासरा ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप अधिकारियों का पक्ष मत लीजिए। इसके बाद बात यहां तक बढ़ गई कि पारीक ने डोटासरा से कहा कि आप अपने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा का ध्यान रखो।
पारीक बोले- रात की 12 बजे तक करते हैं माॅनिटरिंग
डोटासरा ने आगे कहा कि मेरा आवास सीकर में नवलगढ़ रोड़ पर है। मैं और सभापति रात को 12-12 बजे तक शहर में चल रहे विकास कार्यों की माॅनिटरिंग करते हैं। इस पर डोटासरा ने पारीक से कहा कि आप अपनी सीमा में रहिए।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 mins agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
12 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
13 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines