Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संजीवनी मामले में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कार्रवाई की मांग को भी उन्हें उठाना चाहिए। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी को नहीं निकालना चाहती।
कांग्रेस हर किसी का सत्कार करती है
कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो हर आदमी का सत्कार करती है। जो पुराने हैं, उनको तो कभी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनावों में वोटिंग से पहले पायलट को यात्रा की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी।
रंधावा शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पायलट को लेकर पूछे गए सवालों पर नरमी से जवाब दिया। उनके बयानों से तल्खी दूर रही। ऐसे में माना जा रहा है कि पायलट की यात्रा और उनके 15 दिन के अल्टीमेटम को लेकर हाईकमान की ओर से उन्हें फिलहाल नरम रहने के लिए कहा गया है।
पायलट की यात्रा निजी
रंधावा ने आगे कहा कि कोई छोड़ के गया तो कांग्रेस को छोड़ कर गया, कांग्रेस ने किसी को नहीं छोड़ा। जो छोड़कर गया उसका जो हाल हुआ वह सब जानते हैं। पायलट की यात्रा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी यात्रा थी। इस यात्रा से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यात्रा होनी चाहिए, लेकिन उन्हें अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर कहनी चाहिए।
यात्रा की टाइमिंग पर उठाए सवाल
रंधावा ने पायलट की यात्रा को लेकर कहा कि कर्नाटक चुनावों की वोटिंग से पहले यात्रा निकालने की घोषणा की। वोटिंग से पहले यात्रा निकालना अच्छी बात नहीं है। मैं समझता हूं, करप्शन के खिलाफ गुस्सा होता है। मैं भी चाहता हूं कि करप्शन के खिलाफ कार्रवाई हो।
राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं
गहलोत और पायलट के मनमुटाव पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थायी दोस्त नहीं होता, कोई परमानेंट दुश्मन नहीं होता। पायलट के अल्टीमेटम को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई गड़बड़ हुई है तो उन्हें तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। जो आरोप लगाए हैं, उनको पब्लिक में लेकर आना चाहिए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines