Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा रविवार को जयपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्हाेंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास प्रधानमंत्री जैसा गपोड़ शंख है, जो बातें ही करता है, देता कुछ नहीं है। रंधावा ने कहा कि कहां गए 15 लाख, कहां गए हर साल 1 करोड़ रोजगार? पीएम साहब काम ऐसे करने चाहिए कि दुनिया याद रखें। स्वर्ग-नरक सब यहीं हैं।
2-3 महीने जेल में रह लेंगे तो क्या हो जाएगा?
रंधावा ने आगे कहा कि चाइना क्या कर रहा है। सबको दिख रहा है। मेरा बाॅर्डर के पास गांव है पाकिस्तान से रोजाना ड्रोन आ रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। पीएम कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। मैं कहता हूं हम बीजेपी मुक्त भारत बनाएंगे। मैं ओर मेरा परिवार शुरूआत से ही कांग्रेसी रहे हैं इस वजह से मैं आज यहां तक पहुंचा हूं। जो पार्टी का नहीं हुआ वो किसी का नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मां अच्छी शिक्षा देती है तो बच्चा बड़ा होकर अच्छा करता है। मां सही शिक्षा नहीं देती, फिर बच्चा पीएम जैसा बनता है।
उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा डाले जा रहे छापों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी ईडी, सीबीआई, आईटी के छापे डलवा रही है। मैंने कभी भैंस को जेल जाते हुए नहीं देखा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि अगर 2-3 महीने जेल में रह लेंगे तो क्या हो जाएगा? हम डरने वाले नहीं हैं।
मणिपुर में हालात चिंताजनक
रंधावा ने आगे कहा कि आज मणिपुर के हालात शर्मनाक हैं। मणिपुर में कारगिल की जंग लड़ चुका जवान कहता है कि ‘मैंने देश की इज्जत बचाई, लेकिन अपनी औरत की इज्जत नहीं बचा सकता।’ हमें ऐसी घटनाओं पर शर्म आती है लेकिन पीएम मोदी और केंद्र सरकार को इन घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी को राजस्थान से डर लग रहा है। इसलिए वह बार-बार आ रहे हैं। पीएम को भी लगता है कि राजस्थान हार गए तो पूरा देश हार जाएंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines