Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा आज जयपुर में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सचिवालय का घेराव करेगी। इसके लिए भाजपा ने जयपुर चलो का नाम दिया है। उनके इस नारे को पीएम मोदी ने भी समर्थन दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशाी ने दावा किया है कि इस रैली में पूरे प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने भाजपा के जयपुर चलो के नारे में समर्थन में लिखते हुए कहा कि बेटियों के मान में चलो, गरीबों के उत्थान में चलो, दलित सम्मान में चलो, किसान का दर्द भी सुनो, हुंकार भरो। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस के मौजूदा शासन ने जिस प्रकार वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बनाकर रख दिया है। जनता- जनार्दन उससे जल्द छुटकारा चाहती है। राज्य के कुशासन को उखाड़ फेंकने का जन-जन ने जो संकल्प लिया है, उसे भाजपा की इस मुहिम से बहुत बड़ा बल मिलने वाला है।
16 जुलाई को नड्डा ने की थी अभियान की शुरुआत
बता दें कि इस अभियान की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में 16 जुलाई को की थी। सचिवालय महाघेराव से पहले बीजेपी मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को बीजेपी के आला नेता संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह जयपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दावा किया कि 1 अगस्त को होने वाला यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ हुए अब तक के सभी प्रदर्शनों से बड़ा होगा। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ लाखों कार्यकर्ता सड़कों पर होंगे।
जनता के लिए गोली भी खायेंगे
जोशी ने आगे कहा कि इस सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया हैं। प्रदर्शन पूर्णतया शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह हमारे युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के खिलाफ प्रदेश सरकार ने लाठीचार्ज किया था। जोशी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के लिए सरकार की लाठी और गोली खाने को तैयार हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
21 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
23 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines