Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को झुंझुनूं में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में किसानों के कर्जमाफी और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। बीजेपी नेता किसानों के साथ ट्रैक्टर लेकर रैली निकालेंगे इसके बाद एक रैली का आयोजन होगा।
ट्रैक्टर रैली करते हुए सभा स्थल पहुंचेंगे बीजेपी नेता
बीजेपी उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने बताया कि किसान सभा में बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मोती लाल काॅलेज से 500 ट्रैक्टर से किसान व बीजेपी नेता पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां किसान सभा आयोजित होगी। जिसे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ समेत कई बड़े नेता संबोधित करेंगे।
किसानों के खाते एनपीए हो गए- जोशी
सीपी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने आज तक कर्जा माफ नहीं किया। जिसके चलते किसानों की जमीनें कुर्क हो रही हैं। वहीं उनके खाते एनपीए हो गए है। किसान सभा में ऐसे सभी किसान शामिल होंगे जिनकी जमीन कर्जा नहीं चुकाने से कुर्क होने जा रही हैं। गहलोत सरकार ने लंपी रोग से मरने वाले पशुपालकों को 40-40 हजार रुपए का मुआवजा देने की बात कहीं थी। लेकिन सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। जिसके चलते पशुपालकों मुआवजा नहीं मिल रहा है। रैली में ऐसे सभी किसान पहुंचेंगे जिनको मुआवजा नहीं मिला है।
18 जुुलाई को अजमेर में प्रदर्शन
बता दें कि बीजेपी इसके बाद अजमेर में 18 जुलाई को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के समर्थन में एक रैली का आयोज करेगी। इससे पहले पार्टी ने जयपुर में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। बता दें कि पार्टी को 2018 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनंू की 1 सीट पर जीत मिली थी। इसको देखते हुए यह रैली काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि पार्टी जिले में अपना खोया हुआ जनाधार पुनः पाने में जुटी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines