Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी 16 जुलाई को सीएम के खिलाफ ’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरूआत करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। उन्हाेंने बताया कि इसके बाद बीजेपी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएसी कार्यालय के सामने बड़ प्रदर्शन करेगी।
राठौड़ ने बताया कि पार्टी का युवा मोर्चा अजमेर में गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। खासकर जिस तरह भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुए सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस प्रदर्शन में बड़ी सख्या में प्रदेश भर से युवा शामिल होंगे।
1 अगस्त तक चलेगा आंदोलन
वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ’नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन गहलोत सरकार की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनेगा। इस दौरान आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर प्रत्येक विधानसभा स्तर तक किया जाएगा। यह आंदोलन 1 अगस्त चलेगा।
ढाणियों में लगाए जाएंगे कैंप
जोशी ने बताया कि आने वाले 15 दिन पूरे प्रदेश में विधानसभा, चैपाल, ढाणी और वार्ड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने आगे बताया कि प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग एफआईआर कैंप लगाए जाएंगे। फेल कार्ड लिखी एक बुकलेट और पेंपलेट भी पार्टी की ओर प्रकाशित कराए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों का दायित्व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, और अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपा गया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
9 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
22 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines