Rajasthan Politics: सीकर में 27 जुलाई को पीएम मोदी की सभा को लेकर बीजेपी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। रविवार को सीकर स्थित सर्किट हाउस में राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करौली में नाबालिग युवती से गैंगरेप होता है उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। कम से कम सीएम गहलोत को वहां जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए। सीएम गहलोत को मणिपुर की चिंता है लेकिन स्वयं के प्रदेश का कोई अतापता नहीं है।
सीएम फोटोशूट करवा रहे हैं
प्रभारी ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। सीएम गहलोत स्वयं बेड पर लेटे हैं। इतना ही नहीं सीएम एक मंत्री को अपने पास बैठाकर स्वयं फोटोशूट करवा रहे हैं। उनको राजस्थान में बेटियों के साथ हो रहे दुव्र्यवहार की चिंता नहीं है। पार्टी ने राजस्थान की हर घटना पर विरोध प्रकट किया है। लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की कर्जमाफी का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। उल्टा प्रदेश में 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई।
कांग्रेस जनता को लूटने में लगी है
अरूण सिंह ने कहा कि कोरोना के समय मोदी सरकार ने वेंटिलेटर दिए तो वह गोदाम में बंद करके रख दिए। लंपी महामारी में जहां बाकी स्टेट वैक्सीन खरीद कर लगा रहे थे तो सीएम गहलोत पीएम से मांग रहे थे। ऐसे में मेरा तो सीएम से एक ही सवाल है कि जब कोई काम करना ही नहीं है तो सीएम क्यों बने हो। कांग्रेस को पता है कि केंद्र में अगले 20-25 साल तक उनकी सत्ता नहीं आने वाली है ऐसे में वह जनता को लूटने में लगे हुए हैं। सीएम राजस्थान में रेप की घटनाओं पर नहीं बोलते हैं।
उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सीकर में 27 जुलाई को पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित हैं। इस दौरान पीएम देशभर के 9 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित करेंगे। वहीं पीएम मोदी किसानों के लिए पीएम प्रणाम योजना की भी शुरूआत करेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
20 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines