Rajasthan Politics: विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी आज विधानसभा में आईएएस अफसरों की क्लास लेंगे। विधानसभा में विधायकों द्वारा सवाल पूछे जाने पर सवालों के जवाब समय पर नहीं देने से सीपी जोशी जबरदस्त नाराज हैं। उन्होंने बुधवार को तमाम विभागों के शासन सचिव, प्रमुख शासन सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पदों पर कार्यरत समस्त अफसरों को दोपहर 3 बजे तलब किया है।
इसके लिए मुख्य सचिव उषा शर्मा को विधानसभा सचिवालय ने 2 बार पत्र लिखे हैं। संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे विधानसभा पहुंचने के लिए कहा है। वर्तमान में 15वीं विधानसभा चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने 14वीं विधानसभा के प्रश्नों और प्रस्तावों पर भी अब तक जवाब नहीं देने और कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई है।
जोशी ने मांगा अब तक जवाब नहीं देने का कारण
स्पीकर जोशी ने सभी विभागों के अफसरों से पूछा है कि अब तक यह जवाब क्यों नहीं दिए गए इसका कारण बताया जाए। कौन से अफसर पदस्थापित हैं, जिनकी वजह से ऐसा हुआ, उनकी सूचियां भी लाई जाए। किन अफसरों ने लापरवाही बरती यह भी बताया जाए। इस बारे में विधानसभा सचिवालय की ओर से मुख्य सचिव उषा शर्मा को 30 जनवरी और 31 जनवरी को 2 पत्र लिखे गए हैं।
उसके बाद मुख्य सचिव ने संसदीय कार्य विभाग को जानकारी दी, जिसने 3 फरवरी को सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिव को पत्र भेजकर विधानसभा में व्यक्तिश: उपस्थित होने को कहा है। संसदीय कार्य विभाग के मंत्री शांति धारीवाल हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
22 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines