डूंगरपुर: राजस्थान पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब गहलोत सरकार के जाने का फैसला हो चुका है। दरअसल, राज्य में विधानसभा चुनाव के नजदीक आ जाने के चलते तमाम राजनैतिक पार्टियों ने अपने-अपने हिसाब से किलेबंदी का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के डूंगरपुर पहुंचे हैं। यहां जनसभा में संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की धरती देशभक्तों की भूमि है। डूंगरपुर की जमीन पर मुगलों के दांत खट्टे हुए। अब राजस्थान की गहलोत सरकार के दांत खट्टे करने में भी यह धरती अहम भूमिका निभाने वाली है।
-
डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ जिलों की 28 सीटों को साधने के लिए कई बड़े नेता कर चुके हैं बेणेश्वर धाम पर सभाएं
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बागड़ प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम इलाके की अपनी राजनैतिक अहमियत है। चुनाव का वक्त आते ही आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए यहां सरगर्मियां अचानक तेज हो जाती हैं। अब से पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत बहुत से बड़े नेता यहां सभाएं कर चुके हैं, वहीं रविवार दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे हुए हैं।
<
>
सबसे पहले अमित शाह ने बेणेश्वर धाम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए। धाम के महंत अच्यातंद महाराज से धाम को लेकर चर्चा की। इसके बाद अमित शाह बेणेश्वर धाम से डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ जिलों की 28 सीटों को साधने के लिए आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा कई बड़े नेता भी अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।
गहलोत से पूछा-UPA सरकार ने राजस्थान को दिया?
अमित शाह ने कहा, ‘गहलोत बताएं कि यूपीए सरकार ने राजस्थान को क्या दिया? गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण दिया है। गहलोत ने 5 साल में घोटाले के अलावा कुछ नहीं दिया। यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। करप्शन को लेकर विरोधी भी मोदी पर ऊंगली नहीं उठा सकते। बीजेपी ने राजस्थान में परिवर्तन का संकल्प लिया है’।
तमिलनाडु सीएम के बेटे के विवादित बयान पर किया पलटवार
उधर, सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और वहां की सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि गहलोत राज में शिव मंदिर तोड़े गए। गहलोत सरकार ने दशहरे पर पथ संचलन पर रोक लगाई। राम दरबार को बुलडोजर से ढहाया। राहुल गांधी ने हिंदू संगठनों को लश्कर से भी बड़ा खतरा बताया। अब दो दिन से I.N.D.I.A गठबंधन के दो प्रमुख दल कॉन्ग्रेस और डीएमके (एक वित्त मंत्री का बेटा और एक मुख्यमंत्री का बेटा) कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने कि लिए इन लोगों ने ‘सनातन धर्म’ का अपमान किया है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
10 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
11 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines