Kanwarlal Meena pardon controvercy: राजस्थान की अंता विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा जेल में बंद हैं. उन्हें एक मामले में 3 साल की सजा हो चुकी है. ऐसे में खबर है कि सरकार राज्यपाल से उनकी सज़ा माफ़ करवा सकती है. इसे लेकर राजस्थान में अब राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में कहा है कि कंवर लाल मीणा के ऊपर 27 मामले दर्ज हैं. ‘ऐसा जानकारी में आया है कि राजस्थान की भाजपा सरकार सजायाफ्ता पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की सजा माफ करने की कार्रवाई करते हुए गृह विभाग से राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजकर ऐसे व्यक्ति की सजा माफ कर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है.
अचानक क्यों सुर्खियों में आया मामला
मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी कंवर लाल मीणा ने भी झालावाड़ जेल में बंद कंवरलाल मीणा से मुलाकात के बाद खुलकर पैरवी की थी, उन्होंने सबसे पहले खुलासा किया था कि उनकी माफी याचिका महामहिम राज्यपाल के पास लंबित है. मैं भी महामहिम राज्यपाल से मिलकर इनके निवेदन को पहुंचाऊंगा. पूछे जाने पर बीजेपी कह रही है कि हर व्यक्ति के पास उसकी बचाव का अधिकार है लेकिन बीजेपी या सरकार द्वारा कर लाल मीणा को बचाने से जुड़े सवालों पर बीजेपी के तमाम नेता बचने की कोशिश कर रहे हैं.
किस मामले में जेल गए थे मीना
3 फरवरी 2005 को झालावाड़ के मनोहर थाना कस्बे के दांगीपुरा-राजगढ़ मोड़ पर गांव के लोगों ने खाताखेडी के उपसरपंच चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से मतदान करवाने के लिए रास्ता जाम कर दिया था. इसी दौरान कंवरलाल अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर आया और एसडीएम रामनिवास मेहता की कनपटी पर पिस्टल तानकर कहा कि दो मिनट में वोटों की गिनती फिर से कराने की घोषणा नहीं की तो जान से मार दूंगा.
सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा समझाने के बाद कंवर लाल शांत हुआ लेकिन उसने सरकारी वीडियोग्राफर के कैमरे से कैसेट निकालकर कैसेट तोड़ दी.प्रोबेशनर डॉक्टर प्रीतम बी यशवंत का डिजिटल कैमरा छीन लिया था. मामले में ट्रायल कोर्ट ने कंवरलाल मीणा को 3 साल की सजा सुनाई थी, इसके बाद वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गये किंतु उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्हें जेल जाना पढ़ा था और उनकी विपक्ष आरोप लगा रहा है राज्यपाल करना चाहती है.
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines