Rajasthan News: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 13 और 14 सितंबर को होने जा रही है. इस परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे. पुलिस कांस्टेबल, इंटेलिजेंस और पुलिस दूरसंचार के करीब 10 हजार पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है. जिनमें से 33 फीसदी आरक्षण के हिसाब से 3303 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और दो घंटे का समय दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति भी दे दी जाएगी.
देर से पहुचने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
भर्ती बोर्ड के एडीजी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा को लेकर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मुख्यालय से लाइव फीड देखी जाएगी. परीक्षा पत्र 9 स्तर की पैकिंग में सुरक्षित रहेंगे. एक मिनट भी देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. पहली बार हर परीक्षा केंद्र में पुलिस का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. बायोमेट्रिक और फोटो मिलान अनिवार्य होगा, जबकि एडमिट कार्ड पर दो फोटो लगाई गई हैं. एक आवेदन के समय और दूसरी लाइव ली गई फोटो.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में दिव्यांग कोटे का फर्जी खेल, सरकारी नौकरी में बैठे 24 कर्मचारी पूरी तरह निकले फिट
इलेक्ट्रोनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, बैग और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों तक को स्मार्टफोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी, सिर्फ की-पैड मोबाइल ही केंद्रों में ले जाए जा सकेंगे. इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे. वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है. वे सलवार-सूट, साड़ी या कुर्ता पहन सकती हैं. बालों में साधारण रबर बैंड का ही इस्तेमाल होगा और गहने, मेटल पिन, फूल, बैज या ब्रोच पहनना मना है. महिलाएं केवल कांच या लाख की पतली चूड़ियां पहन सकेंगी. इस दौरान उम्मीदवारों को केवल हवाई चप्पल, सैंडल या छोटे टखने तक के जूते और मोजे पहनने की अनुमति होगी.
यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती घोटाला: सरकार ने कोर्ट में साफ कहा- रद्द नहीं होगी भर्ती, 7 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines