Rajasthan Missing Child Recovered news: खबर राजस्थान के सदर थाना इलाके के धन्ने का तला की हैं जहां 10 माह पहले एक 15 वर्षीय बच्चा अचानक से गायब हो गया था। बच्चा मानसिक तौर पर कमजोर था। परिजनों के बहुत ढूढ़ने के बाद भी मालाराम का पता नही चल पाया था। परिजनों ने मालाराम के गुमशुदगी की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई थी। 10 माह बाद सदर पुलिस ने आपरेशन मिलाप के तहत बच्चे को ढूंढ लिया। 10 माह बाद पोते को देखकर परिजनों की आंखे भर आई और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। सदर के हेड कांस्टेबल दुर्गाराम ने बताया, कि ऑपरेशन मिलाप के तहत बच्चे का फोटो ऑनलाइन किया गया था। इसके आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि मालाराम जालोर की आहोर संस्था में है।
सदर थाना इलाके के धन्ने का तला मे रहने वाला 15 वर्षीय मालाराम बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है। मालाराम अपने माता-पिता की मौत के बाद से अपने दादा-दादी के साथ ही रहता है। बीते दिसंबर मालाराम अचानक किसी को बिना बताए कही निकल गया था। परिजनों के बहुत ढूढ़ने के बाद भी मालाराम नहीं मिला, तो परिजनों ने सदर थाने मे गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत अभियान तहत अलग-अलग संस्थानों में रहने वाले बच्चों के फोटो को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। फोटो के आधार पर सदर पुलिस ने ऑनलाइन फोटो खंगाल कर मालाराम को ढूंढ निकाला।
पुलिस ने मालाराम की वीडियो कॉल से बात कराई
मालाराम की जानकारी मिलते ही, सदर थाने के हेड कांस्टेबल दुर्गाराम जालोर जिले के आहोर में जागृति संस्थान पहुंचे। जागृति संस्थान में वे मालाराम से मिले और मालाराम के पहचान के लिए दादा की मालाराम से वीडियो कॉल पर बता कराई, मालाराम की पहचान होने पर पुलिस उसे जागृति संस्थान से बाड़मेर ले आई। सोमवार को मालाराम के दादा खीयाराम को थाने बुलाकर मालाराम को उनको सौंप दिया गया। पोते को इतने दिन बाद अचानक देखते ही दादा खींयाराम की आंखें भर आई और वे खुशी में रोने लगे। दादा-पोते के मिलन को देखकर थाने में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गयी।
ऑपरेशन मिलाप अभियान से मिला मालाराम
हेड कांस्टेबल दुर्गाराम कहते है, कि खोयें हुए बच्चों को मिलाने में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा ऑपरेशन मिलाप अभियान अहम् भूमिका निभा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत संस्थानों में रह रहे बच्चों के फोटो व जानकारी ऑनलाइन की जाती है। इससे गुम हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में बहुत मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines