Rajasthan Police Officer Demand BJP Ticket: राजस्थान के एक पुलिस अफसर ने चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट की मांग की है। पुलिस अफसर ने इसके लिए बकायदा बैनर छपवा दिया और खुद को बसेडी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी बता दिया। उधर, मामले की जानकारी के बाद भरतपुर एसपी ने चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले पुलिस अफसर को लाइन हाजिर कर दिया।
दरअसल, भरतपुर जिले के वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर ने बैनर छपवाते हुए खुद को धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा से भाजपा का संभावित उम्मीदवार बताया। बैनर में प्रेम भास्कर ने वर्दी लगी खुद की फोटो लगाई और अपना बायोडाटा भी दिया। बैनर में प्रेम सिंह भास्कर ने लिखा है कि वे समाज सेवा करना चाहते हैं। प्रेम सिंह भास्कर का बैनर सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामले की जानकारी के बाद भरतपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि प्रेम सिंह भास्कर के खिलाफ शिकायत आई है। उन्हें फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, लाइन हाजिर होने के बाद वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि मुझे पुलिस में सेवा देते हुए 34 साल हो गए हैं। अब परिवार और समाज के साथ रहकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए मैं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहता हूं।
बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले थाना प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर मूल रूप से धौलपुर जिले के मानिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल, वे धौलपुर के जगजीवन नगर में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भी प्रेम सिंह भास्कर विवादों में रह चुके हैं। विवादों के कारण वे निलंबित भी हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines