Raju Thehat Murder: राजस्थान के सीकर जिले के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल पांचों शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 3 बदमाश हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं और 2 सीकर जिले के रहने वाले हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक शूटर नाबालिग बताया जा रहा है।
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों में सीकर जिले का रहने वाला मनीष जाट और विक्रम गुर्जर, हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल है। आरोपियों के पास से सभी हथियार और कारतूस जब्त किया गया है।
बता दें पकड़े गए दो आरोपियों के पैर मे गोली लगी है। आऱोपियों के पुलिस से मुठभेड़ हुई। राज भर चले सघन अभियान के बाद पुलिस ने मुख्य शूटर समेत पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने हरियाणा बाॅर्डर पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। झुंझुनूं जिले के गुढ़ा के पोंख गांव से आरोपियों को पकड़ा गया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को राजू ठेहट की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद शेखावटी और मारवाड़ में सियासत गरमाने लगी है। सीकर में जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे नेता सरकार को खुली चेतावनी दे रहे हैं। वहीं जाट नेता इस घटनाक्रम के लिए सरकार और खाकी पर जमकर हमला बोल रहे है। आरोपियों को पकड़़ने के लिए पुलिस को आज सुबह बड़ी सफलता मिली थी। मुख्य आरोपी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वहीं पुलिस ने बदमाशों को झुंझुनूं जिले से क्रेटा कार बरामद कर ली थी। इसके बाद भी पुलिस ने अपना अभियान चलाए रखा। सीकर और झुंझुनूं पुलिस के संयुक्त अभियान ने आरोपियों को दर दबोचा। पुलिस आज इस हत्काकांड का पूरा खुलासा करेगी।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
53 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
9 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
10 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines