Rajasthan Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीवाली से पहले गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में 2 वंदे भारत सहित 3 ट्रेनों का तोहफा दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान के लोगों को दिल्ली और पंजाब आने-जाने का सफर आसान हो जाएगा. जिनमें जोधपुर से दिल्ली कैंट की बीच वंदे भारत, बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन और उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच 22 डिब्बे की LHP ट्रेन शामिल हैं.
वंदे भारत ट्रेन बीकानैर से दिल्ली कैंट तक
राजस्थान से दिल्ली और पंजाब के चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दीवाली से पहले रेलवे ने बड़ा तोहफा मिला है. गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा दौरे के दौरान वर्चुअल तरीके से 2 वंदे भारत और एक एलएचपी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया है. इन हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन से राजस्थान के यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा. बीकानेर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 448 किलोमीटर दुरी का सफर केवल सफर 6 घंटों में पूरी करेगी. इस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन होगा. ट्रेन के संचालन से यात्रियों के लगभग 1 घंटे की बचत होगी. इस ट्रेन का रूट श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम से होते हुए दिल्ली कैंट होगा. इस वंदे भारत ट्रेन में 7 एससी चेयर कार, घूमने वाली सीटें, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, चार्जिंग प्वाइंट समेत लग्जरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा.
वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से दिल्ली कैंट तक
दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन राजस्थान के जोधपुर से दिल्ली कैंट तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा. यह ट्रेन मारवाड़ से दिल्ली केंट तक का सफर साढ़े 8 घंटे में पूरा करेगी. जिसके बाद राजस्थान के जोधपुर से जयपुर-अलवर होकर दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों का सफर अब आसान और आधुनिक सुविधओं से लैस हो जाएगा. यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 5:25 बजे चलकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. दिल्ली से वापसी में यह ट्रेन दिल्ली कैंट से 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम से होते हुए दिल्ली कैंट पहुंचेगी.
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन
तीसरी LHP ट्रेन उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ तक चलाई गई हैं। यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे उदयपुर से रवाना होकर अगली सुबह 8:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसके अलावा वापसी में चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे चलकर अगली सुबह 5:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन के रूट में इन स्टेशनों अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट पर ठहराव होगा. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 2 सेकंड टियर एसी, 6 थर्ड टियर एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य कोच शामिल होगा.
यह भी पढ़ें- पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर रेल मंत्री ने दिया अपडेट, नई दिल्ली से पटना का हो सकता है रूट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines