हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

News24 और टुडेज चाणक्या के अनुमानों पर Rajasthan में BJP नेता प्रतिपक्ष का दावा- निर्दलियों की जरूरत नहीं, सरकार हम ही बनाएंगे

Rajasthan Exit Polls 2023: चुनाव परिणाम को लेकर News24 और टुडेज चाणक्या को लेकर जताए गए अनुमानों पर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जानिए क्या कहा?

विज्ञापन
Rajendra Singh Rathore

केजे श्रीवत्सन, राजस्थान

Rajasthan Opposition Leader Reaction On Exit Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल से भाजपा काफी खुश है। एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं। एग्जिट पोल जिस छोटे सैंपल के आधार पर तय होते हैं, उससे कहीं बड़ा सैंपल और उससे कई बड़ा है हमारा अनुभव , जो सटीक रहता है। न्यूज24 और टुडेज चाणक्या कुछ भी कहें, मेरा भी आप दर्ज कर लीजिए कि राजस्थान में भाजपा ही 124 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस बार चुनाव में एक रिवाज भी है और लोगों का गुस्सा भी है। इसलिए अनुभव के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ही सत्ता में आएगी।

चुनावी मुद्दों पर बोले राठौड़…

इस बार विधानसभा चुनाव में मुद्दे ही मुद्दे हावी रहे हैं। गहलोत सरकार की गारंटियां फेल हो गईं, क्योंकि भरोसे के ऊपर केवल घोषणाएं ही होती रहीं हैं, उन्हें अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। जनता ने इसी आधार पर सरकार के खिलाफ वोट दिया। जिस तरह से गहलोत सरकार घोषणाएं करती रही, वैसे-वैसे लोग सरकार से दूर होते गए। क्योंकि लोगों को लगने लगा कि गहलोत सरकार भ्रम में फंसाने की कोशिश कर रही है। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विकास के नाम पर केवल घोषणाएं करना और बजट के प्रावधानों को पूरा नहीं करना, उनकी हर एक बात उल्टी साबित हुई। इसलिए जनता में नाराजगी थी।

विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ आ रहे नतीजे के सवाल पर बोले…

प्रदेश विधानसभा के चुनाव को क्षेत्र के चुनाव से, मोदी जी के चुनाव से नहीं देखा जा सकता। यहां अलग स्थिति बनती है। वहां अलग स्थिति बनती है। आपने राजस्थान को इतना नहीं नापा होगा, जितना कि हमने जिंदगी में राजस्थान की गली मोहल्ला के चक्कर काटे। हाथ कंगन को आरसी क्या? यह परसों पता लग जाएगा, जब नई सरकार पैदा हो चुकी होगी।

स्थानीय नेताओं को आगे नहीं लाने के सवाल पर बोले…

भाजपा की रणनीति में कोई कमी नहीं है। स्थानीय नेता पूरी तरह अपने काम में खरे उतरे हैं। हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय और चमकदार चेहरा मोदी जी का चेहरा है। स्थानीय नेताओं के चेहरे की हमें आवश्यकता महसूस ही नहीं हुई।

विज्ञापन

निर्दलियों और बागियों की भूमिका के सवाल पर बोले…

जो हमसे नाराज होकर खड़े थे, वे स्वत: हमसे संपर्क कर लेंगे। बाकी भारतीय जनता पार्टी को निर्दलियों की जरूरत नहीं होगी। कांग्रेस को ही बैसाखियों की जरूरत होती है। कोई बाड़ेबंदी का सवाल ही नहीं है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola