Rajasthan Cybercrime Gang: स्कैम करने के लिए स्कैमर्स के पास नए-नए आइडिया होते हैं। यह ठग ऐसा जाल बिछाते हैं कि सामने वाले को पता ही नहीं चलता कि वह उनका शिकार होने वाला है। हर रोज बहुत से लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं। ऑनलाइन ठगी का मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां पर एक 18 साल का लड़का, जो एक गिरोह का मास्टरमाइंड था, वह अश्लील वीडियो देने के बदले में उनसे ऑनलाइन पेमेंट कराता था। पुलिस ने इस मामले में 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।
साइबर अपराध के बढ़ रहे मामले
कई बार लोग लालच में अपना नुकसान करा बैठते हैं। लोगों को लालच देकर ठगी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ राजस्थान पुलिस ने किया है। साइबर अपराध के खिलाफ एक्शन लेते हुए राजस्थान पुलिस ने शनिवार को बांसवाड़ा जिले के आदिवासी क्षेत्र से 6 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से करीब 19.6 लाख रुपये नकदी के साथ एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है।
ये भी पढ़ें: अस्पताल में तोड़फोड़, थाने पहुंचकर पुलिस पर हमला; राजस्थान में बदमाशों के आतंक ने उड़ाए होश
18 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने जिस गिरोह को गिरफ्तार किया है उसको चलाने वाला नयन पाटीदार नामक का एक लड़का है, जिसकी उम्र 18 बताई जा रही है। नयन एक किसान का बेटा है। वह आदिवासी लोगों को प्रीमियम पोर्नोग्राफिक सामग्री तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट कराता था। इससे कमाए हुए पैसों से ही उसने अपने पिता को ट्रैक्टर भी खरीदकर दिया था। सभी आरोपी 18 से 22 साल के बीच के हैं, जो बांसवाड़ा के अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस को उनके पास से लाख रुपयों के अलावा 10 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 5 ATM कार्ड और एक चेकबुक मिली है।
साइबर शील्ड अभियान
बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्ष वी अग्रवाल ने बताया कि नयन ने एक पोर्न वेबसाइट बनाई। जिसमें वीडियो देखने के लिए कुछ रुपयों का भुगतान करने के लिए कहा जाता था। इसके झांसे में लोग आ जाते और पेमेंट कर देते। पुलिस ने साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर शील्ड अभियान चलाया, जिसमें कई टीमें बनाई गईं। कुछ लोगों ने इस साइट पर ठगी को लेकर शिकायतें की थीं, जिन पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 10 जनवरी को नयन को गिरफ्तार किया गया, उसी ने बाकी साथियों के नाम बताए थे।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में RPF जवान ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, Video वायरल होने के बाद हुआ एक्शन
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
13 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines