हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: महंगाई में राहत पाकर स्वाभिमान से जिएंगे वृद्ध दंपति, 5 योजनाओं का लाभ पाकर चिंता मुक्त हुआ जीवन

विज्ञापन

Rajasthan: सरकार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत शिविर लगाकर आमजन को 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रही है। आमजन भी महंगाई राहत शिविर में उत्साह के साथ आकर विभिन्न योजनाओं लाभ ले रहे हैं।

रंगबाड़ी के लौहार बस्ती के रहने वाले पूरणमल जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है। वृद्धावस्था में महंगाई से राहत पाने की आस लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंचे, जहां उनको 5 योजनाओं का पात्र पाया गया। पूरणमल एवं उनकी पत्नी ज्यानी बाई को मुख्यमंत्री निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ मिला है।

सरकार ने दिखाई आत्मसम्मान से जीने की राह

पूरणमल के बेटे सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं। ऐसे में वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य एवं अन्य खर्चें उठा पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। लेकिन महंगाई से मिली इस राहत के बाद रसोई एवं स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से पूरणमल और ज्यानी बाई अब बेफ़िक्र है। सरकार को आभार व्यक्त करते हुए पूरणमल कहते कि पेंशन एवं अन्य राहत से सरकार ने उनको आत्म सम्मान से जीने की राह दिखाई है।

बुढ़ापे के सहारे की लाठी बन कर आए हैं महंगाई राहत कैम्प

झालावाड़ की पंचायत समिति डग की ग्राम पंचायत कुमठिया में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में वृद्ध हेमाराम ने जब योजनाओं में लाभ लेने के लिए जनआधार एवं अन्य दस्तावेज कैम्प में कार्यरत कार्मिक को दिए तो कैम्प परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर उनको दिखाया गया कि उनके परिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित 5 योजनाओं में लाभ प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया के पश्चात् लाभार्थी हेमाराम को पांचों योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

बहुत ही कम समय में एक साथ एक ही स्थान पर 5 योजनाओं का लाभ मिलने पर हेमाराम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प हम गरीबों के जीवन में बुढ़ापे के सहारे की लाठी बन कर आए हैं। कैम्पों के दौरान जिन योजनाओं में लाभ की गारंटी मिल रही है उनसे हमारे जीवन में खुशियों की बौछार आएगी। उन्होंने महंगाई राहत कैम्पों के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें