Rajasthan CM Update: राजस्थान में आज शाम तक सीएम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा छत्तीसगढ़-राजस्थान में सीएम का नाम घोषित कर चुकी है। एमपी में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को पार्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही दोनों राज्यों में पार्टी ने 2-2 डिप्टी सीएम भी बनाए हैं। एमपी में जगदीश देवड़ा जो कि दलित समुदाय से आते हैं और राजेंद्र शुक्ला जो कि ब्राह्मण वर्ग से आते है को बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ में अरुण साव और विजय शर्मा को यह जिम्मेदारी मिली है।
ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान में भी सीएम के अलावा 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। जिसमें एक मीणा और एक गुर्जर या जाट समुदाय से हो सकता है। ये तीनों ही जातियां राजस्थान में बड़ा वर्चस्व रखती है। जाट मारवाड़ और शेखावटी में बहुतायत में हैं तो वहीं गुर्जर और मीणा पूर्वी राजस्थान की लगभग सभी लोकसभा सीटों पर अधिक संख्या में हैं। ऐसे में भाजपा सोशल इंजीनियरिंग के जरिये लोकसभा की सभी 25 सीटों पर भगवा फहराने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ेंः वसुंधरा की छुट्टी तय! एमपी-छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी चौंकाएंगे पीएम मोदी
भाजपा के टारगेट पर ये जातियां
बीजेपी का लक्ष्य है कि जाट-गुर्जर और मीणा समुदाय से आने वाले ऐसे नेता को शीर्ष पदों पर बैठाए ताकि चुनाव में इस वर्ग को साध सके। वहीं स्पीकर पद पर वह किसी महिला को बैठा सकती है। इसके अतिरिक्त सीएम पद पर वह किसी ओबीसी चेहरे पर दांव खेल सकती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाजपा किरोड़ीलाल मीणा को डिप्टी सीएम बना सकती है।
आम चुनाव ऐसे भगवा लहराएगी पार्टी
ऐसे में भाजपा सीएम पद पर किसी ऐसे चेहरे को बैठाएगी जो पार्टी को 2024 के चुनाव में जीत दिला सकें। एक तरह पार्टी ने एमपी-छत्तीसगढ़ में दलित, ओबीसी और आदिवासी चेहरे को बड़े पद सौंपकर 2024 के चुनाव में जीत की पटकथा लिख दी है। अब देखना यह है कि पार्टी राजस्थान में किसके चेहरे पर दांव खेलती है। सूत्रों की मानें तो एक चर्चा यह भी है कि पार्टी सीएम का पद राजपूत को न देकर ओबीसी को दे सकती है। क्योंकि राजपूत वोटर्स भाजपा का परंपरागत वोटर्स रहा है। ऐसे में चुनावों में इधर-उधर भागने वाली जातियां जैसे जाट-मीणा और गुर्जर को साधने के लिए पार्टी इस सोशल इंजीनियरिंग के फाॅर्मूले पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ेंः इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्तः भाजपा ने सभी विधायकों को बुलाया जयपुर
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines