हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: जालौर में नेशनल हाइवे पर आपस में भिड़े दो ट्रेलर, 1 की मौत, 2 घायल

विज्ञापन

Rajasthan News: जालौर जिले के सांचौर कस्बे में नेशनल हाइवे 68 पर सोमवार शाम को दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रेलरों को हाइवे से हटाया और यातायात सुचारू करवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रेलर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। दूसरा ट्रेलर गुजरात से गाधंव की ओर जा रहा था। एक ट्रेलर सड़क की ओर खड़ा था। तभी अनियंत्रित होकर सामने से आया ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया।

और पढ़िए – Rajasthan News: अलसुबह फ्लाईओवर से गिरा ट्रेलर, हादसे में आग लगने से झुलसे ड्राइवर की हुई मौत

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती

टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक युवक उछल कर ट्रेलर के बाहर गिर गया। वहीं दो अन्य युवक ट्रेलर में ही फंस गए। घटना में बाड़मेर निवासी कानाराम पुत्र चतराराम जाट की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(https://swagatgrocery.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola