Rajasthan News: बीकानेर में दो पिकअप गाड़ियां आपस में टकराई, 10 लोग घायल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में दो पिकअप गाड़ियों के टकराने से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार सभी घायल कल्याणसर के रहने वाले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जसरासर के पास सोमवार रात दो गाड़ियां तेज गति से आ रही थी। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। इनमें कल्याणसर के रहने वाले 10 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के सिर व पैर में चोट आई है।
इतनी बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: