Rajasthan News: कोटा में नीट की कोचिंग कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, इस महीने यह 5वां केस

Rajasthan News, Medical Student Sucide In Kota
विज्ञापन

जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मृतक छात्रा अपने चाचा के पास रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी। शनिवार सुबह उसकी लाश कमरें में फांसी के फंदे से लटके मिली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है ‘नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ’।

स्टूडेंट साक्षी (17) मूलरूप से टोंक की रहने वाली थी। बचपन से उसके अंकल के पास कोटा में पढ़ाई कर रही थी। 10 वीं का रिजल्ट आने के बाद नीट कोचिंग करने लगी थी। आज सुबह उसने कमरे में फांसी लगा ली। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

विज्ञापन

इस महीने सुसाइड की यह पांचवीं घटना

बता दें कि इस महीने सुसाइड का यह पांचवां मामला है जब कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। इनमें चार सुसाइड तो कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के है। साक्षी अपने अंकल सुरेंद्र जाट के पास रहती थी। सुरेंद्र जाट कोटा थर्मल पावर प्लांट में सहायक अभियंता है।

नो वन रिस्पांसिबल फाॅर माय डेथ

अंकल सुरेंद्र जाट ने बताया कि साक्षी की मां व दो बहिन बहिन भी कोटा आई हुई थी। सुबह 8 बजे करीब कॉलोनी में सामने रहने वाले रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर साक्षी उसकी दोनों बहिन व मेरी बेटी थी। साक्षी बाहर वाले रूम में पढ़ाई करती थी। उसी रूम में साक्षी ने चुन्नी से फांसी लगा ली।

दोनों बहिनो ने उसे नीचे उतारा। सूचना पर में भी घर आया। उसे हॉस्पिटल लेकर आए है। सुरेंद्र ने बताया कि सम्भवतयाः पढ़ाई के तनाव में चलते उसने फांसी लगाई है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है, ‘नो वन रिस्पांसिबल फॉर माय डेथ’।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ