Rajasthan News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जोधपुर में रविवार को तूफान के बाद आई बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खतरनाक पुलिया इलाके में पानी भर जाने से कई कारें फंस गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि इस बहाव में दो कारें भी बह गई।
आंधी के कारण उखड़ गए बिजली के पोल
बारिश के दौरान शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। तेज हवाओं के कारण शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली के पोल गिरने से बिजली ठप हो गई। देर रात तक डिस्काॅम के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटे रहे।
मौसम विभाग ने जिले में अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इस दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने और खुले में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया है।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
16 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines