Rajasthan News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जोधपुर में रविवार को तूफान के बाद आई बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खतरनाक पुलिया इलाके में पानी भर जाने से कई कारें फंस गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि इस बहाव में दो कारें भी बह गई।

विज्ञापन

आंधी के कारण उखड़ गए बिजली के पोल

बारिश के दौरान शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। तेज हवाओं के कारण शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिर गए। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली के पोल गिरने से बिजली ठप हो गई। देर रात तक डिस्काॅम के कर्मचारी बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटे रहे।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इस दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने और खुले में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ