Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा हुए कोरोना पाॅजिटिव, प्रदेश में तेजी से बढ़े एक्टिव केस

Rajasthan News, Govind Singh Dotsara

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कोरोना हो गया है। डोटासरा ने यह जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में एक्टिव केसों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

पीसीसी चीफ डोटासरा ने ट्वीट कर बताया कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। डाॅक्टर्स की सलाह पर मुझे पूर्ण रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। आप सभी सावधान रहें।

विज्ञापन

बता दें कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 4 अप्रैल को प्रदेश में 189 एक्टिव केस थे। जबकि अगले दिन यह संख्या बढ़कर 233 हो गई। एक्सपर्ट्स इस कोविड के बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट XBB 1.16 को कारण मान रहे हैं।

विज्ञापन

पाॅजिटिव केस में हो रही बढ़ोतरी

प्रदेश में पिछले 15 दिन की रिपोर्ट देखें तो यहां 25 हजार 515 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें से 434 के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा इन 17 दिनों में कोविड से 7 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अलवर में 7, भीलवाड़ा में 2, बीकानेर में 5, बूंदी में 1, चूरू में 2, जयपुर में 5, झालावाड़ में 2, जोधपुर में 11, राजसमंद में 14, सीकर में 4, सिरोही में 1, टोंक में 2 और उदयपुर में 5 एक्टिव केस मिले है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ