Rajasthan News: गहलोत सरकार की इस योजना से बीमार जितेंद्र को मिला नया जीवन, जानें सफलता की कहानी

Rajasthan News, Chiranjeevi Health Insurance Scheme

Rajasthan News: बीमारी कभी पूछकर नहीं आती और जब आती है तो कई बार घर को एकदम कर्जदार कर जाती है। ऐसे में राजस्थान के लोगों के लिए सरकार ने निशुल्क उपचार की जो व्यवस्था कर रखी है, वह अपने आप में अद्भुत है। चूरू जिले के निवासी जितेंद्र के परिजनों का यह कथन राज्य सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसकी तस्दीक करते हैं, चूरू जिले के तांबाखेड़ी गांव निवासी 35 साल के जितेंद्र पूनिया, जिनका किडनी ट्रांसप्लांट चिरंजीवी योजना के तहत जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल में निशुल्क हुआ। यानी पूरे इलाज के दौरान परिवार को एक भी रूपया खर्च नहीं करना पड़ा।

परिजनों ने दिखाई सच्चे रिश्तों की झलक

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता की इस कहानी का भावनात्मक पहलू भी समाज को संदेश देने वाला है। सच्चे रिश्तों की मिसाल पेश करते हुए जीतेन्द्र की 65 साल की ताई संतोश देवी ने जितेंद्र को अपनी किडनी डोनेट की।

पहले प्रत्यारोपण में आई थी समस्या

गौरतलब है कि पूर्व में मार्च 2013 में भी जितेंद्र को उनकी माता परमेश्वरी देवी ने अपनी किडनी डोनेट की थी। इसके बाद पिछले कुछ समय से फिर समस्या उत्पन्न होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार को मिली चिंता से मुक्ति

जितेंद्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि जब साल 2013 में गुरूग्राम के वेदांता अस्पताल में जितेंद्र का किडनी का पहला ऑपरेशन हुआ तो इस पर करीब 10 से 12 लाख रुपए का खर्च आया था, जो उनके परिवार के लिए बहुत ही बड़ी राशि थी। लेकिन अब राज्य सरकार के सहयोग से उनका पूर्णतया निशुल्क ऑपरेशन हुआ है, इससे परिवार को आर्थिक चिंता से छुटकारा मिला है।

आभार के साथ अपील भी

आमजन के लिए जीवनदायिनी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जितेंद्र के परिवारजनों ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे महंगाई राहत कैंप में जाकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ