Rajasthan News: राज्य में सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। भर्ती का नया शेड्यूल जारी नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारी संघ ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय के कारण अब प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर हमने सरकार को कई ज्ञापन दिए थे लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज सभी ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बता दें कि राज्य सरकार ने 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी की थी। सरकार ने अप्रैल में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन इससे पहले ही इसमें विवाद शुरू हो गया और इसके बाद सरकार ने भर्ती प्रकिया पर रोक लगा दी थी।
जयपुर में दिखेगा हड़ताल का असर
कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा जयपुर में देखने को मिलेगा। जयपुर में वाल्मीकि समाज से जुड़े 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। इसके अलावा नगर निगम वाले दूसरे जिले जैसे जोधुपर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
आरक्षण की मांग पर अड़ा वाल्मीकि समाज
बता दें कि इससे पहले कर्मचारियों ने 25 अप्रैल को प्रदेशव्यापी हड़ताल की थी। उस समय हड़ताल के पीछे का कारण आरक्षण का विरोध था। वाल्मीकि समाज की मांग थी कि भर्ती में उनके समाज को प्राथमिकता मिले। इसके बाद अन्य समुदाय के लोगों को शामिल किया जाए। इसी मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चला और हड़ताल की गई।
ये है कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगे
कर्मचारी संघ ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगे रखी थी जिसके अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जो विज्ञप्ति जारी की जाए उसमें पदों की संख्या बढ़ाकर 30 हजार की जाए। भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। 2018 से पहले जो कर्मचारी संविदा पर काम करते थे उनको भी प्राथमिकता दी जाए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines