चित्तौड़गढ़ से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः प्रदेश के राजसमंद जिले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर दर्ज मुकदमे के मामले में चित्तौड़गढ़ आईं साध्वी प्राची ने गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। जनसंख्या फाउंडेशन के कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने इसे राजस्थान सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया है।
साध्वी प्राची ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजमेर के अंदर उर्स हुआ था, तब लाखों लोग वहां पर इकट्ठे हुए थे। तब गहलोत सरकार ने धारा 144 क्यों नहीं लगाई। हिंदुओं के त्योहार आए हैं।
नव संवत्सर, रामनवमी आई है हनुमान जयंती सब पर डीजे बंद कर दिए। यह मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को यहां जवाब जरूर मिलेगा। चिंता ना करिए आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी।
जिनके दो नहीं, उनके बंद हो आटा और डाटा
साध्वी प्राची ने कहा कि जल्दी से जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून बने। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। जनसंख्या असंतुलन इतना बढ़ता जा रहा है कि देश में कि यह एक बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी। जल्दी से जल्दी मोदी सरकार इस पर कानून बनाए। हम दो हमारे दोए सबके दो और जिनके दो नहीं उनके आटा और डाटा बंद कर दो।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि 2024 से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए। इसके लिए जनसंख्या फाउंडेशन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे देश के अंदर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया है। जल्द से जल्द हस्ताक्षर करवा कर प्रधानमंत्री को सौंपेंगे।
हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कार्यक्रम ऋतुराज वाटिका में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता साध्वी प्राची दीदी ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चित्तौड़गढ़ में करीब दो लाख हस्ताक्षर करा कर अप्रैल माह में हस्ताक्षर प्रतियां प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। कार्यक्रम में जनसंख्या फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्रसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines