Rajasthan News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों को बड़ी सौगात दी है। इन वर्गों को आरटीडीसी के होटल में ठहरने पर किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। राठौड़ ने पिछले दिनों अधिस्वीकृत पत्रकारों सहित विभिन्न वर्गों को किराए में रियायत दिए जाने की घोषणा की थी।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के निर्देश पर निगम ने यह आदेश जारी किए। इसके तहत विभिन्न वर्गों को निगम के होटलों में ठहरने पर छूट दी जाएगी।
इन श्रेणियों में मिलेगी छूट
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक श्री मनीष फौजदार ने बताया कि निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने विभिन्न श्रेणियों के व्यक्तियों को होटल किराए में छूट देने की घोषणा की थी। इस संबंध में निगम की 191 वीं बोर्ड मीटिंग में छूट देने का निर्णय लिया गया था।
भारत रत्न, पदम विभूषण, पदम भूषण, पदमश्री, परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी, अर्जुन अवार्ड, द्रौणाचार्य अवार्ड, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, ध्यान चंद अवार्ड एवं राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति 50 फीसदी रियायत के लिए पात्र होंगे।
मिलेगी 50 फीसदी रियायत
राजकीय कार्य पर समस्त राज्य सरकारों, पीएसयूए केन्द्र सरकार के अधिकारी, कर्मचारी, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आए विद्यार्थी एवं व्यक्ति, अधिस्वीकृत पत्रकार, सर्किट हाउस के लिए पात्र अधिकारी एक अप्रेल से 31 मार्च तक 50 फीसदी रियायत के लिए पात्र होंगे।
बल्क बुकिंग कराने पर दी जाएगी छूट
इसके साथ ही समस्त राज्य सरकारों, केन्द्र सरकार एवं पीएसयू के कार्मिकों को एक अप्रेल 15 जुलाई तक 50 प्रतिशत एवं 16 जुलाई से 31 मार्च तक 30 प्रतिशत रियायत देय होगी। दिव्यांगों को 30 प्रतिशत, महिला यात्रियों को 25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 20 प्रतिशत छूट वर्ष पर्यंत दी जाएगी। राजस्थान राज्य ललित कला अकादमी से जुड़े कलाकारों को प्रदर्शनी के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
इसी प्रकार बल्क बुकिंग कराने पर भी छूट दी जाएगी। 25 से 35 कमरें एक होटल में एक दिन बुक कराने पर एक अप्रेल से 30 सितम्बर तक 30 प्रतिशत तथा 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 36 से अधिक कमरें बुक कराने पर एक अप्रेल से 30 सितम्बर तक 40 प्रतिशत तथा एक अक्टूबर से 31 मार्च तक 25 प्रतिशत छूट देय होगी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines