रमन झा (जयपुर): राजस्थान में कांग्रेस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी के मना करने के बाद भी सचिन पायलट ने अनशन किया और बयान भी दिया। इसी बीच सुखविंदर सिंह रंधावा के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है और इस जिम्मेदारी को कैसे निभाना है ये बड़ी बात है।
दरअसल, सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन कोई कारवाई नही हुई। इसको लेकर उन्होंने चिट्ठी भी लिखी है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने सचिन के धरने को पार्टी विरोधी गतिविधि बताकर अनशन रोकने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाए और पायलट ने अनशन किया।
रंधावा ने की मल्लिकार्जुन से मुलाकात
रंधावा ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और पूरे हालात का ब्यौरा दिया। इसके बाद खड़गे ने गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे बैठक बुलाई है, जिसमें रंधावा के अलावा सचिन भी शामिल होंगे? ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन रंधावा के तेवर खड़गे से मुलाकात के बाद तल्ख हैं। रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए कहा सचिन ने जो मुद्दा उठाया, वो सही है, लेकिन तरीका गलत है।
खड़गे की बैठक पर है सभी की निगाह
रंधावा ने कहा कि हाल के विधानसभा सत्र में उन्हें इस मुद्दे को उठाना चाहिए, जो उन्होंने नहीं किया। साथ ही अब तक कार्रवाई नहीं की, लेकिन ‘अब करूंगा की’ बात कहकर उन्होंने बम फोड़ दिया है। अब सभी की नजर कल होने वाली बैठक पर टिकी है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे पर सारा दारोमदार है। वे गहलोत और सचिन के बीच की लड़ाई को कैसे सुलझाते हैं, ये अपने आप में बड़ी बात है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
46 mins agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
20 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
23 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines