Rajasthan News: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान देश में उच्च शिक्षा के नए हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग नई शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को लागू करने में लगातार काम कर रहा है।
यादव मंगलवार को जेएलएन मार्ग स्थित एचआरडीसी सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे।
राज्य में खुले नए काॅलेज
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में लगातार नए कॉलेज खुले हैं इससे विश्वविद्यालयों में बच्चियों का नामांकन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज एजुकेशन में पहली बार एक हज़ार 309 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन किया गया।
चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं शिक्षक
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्यापकों को बच्चों को उच्च स्तर की क्वालिटी शिक्षा देने के साथ ही उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यह आवश्यक है कि सभी विश्वविद्यालय ऐसा मैकेनिज्म विकसित करें जिससे विद्यार्थियों की कक्षाओं में अधिकतम उपस्थिति हो सके साथ ही कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित हों।
उन्होंने उच्च शिक्षा परिषद को निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यों द्वारा बैठक हर 2 महीने में की जानी चाहिए तथा इन बैठकों में आउटपुट पर भी चर्चा होनी चाहिए।
नई शिक्षा नीति को लागू करें सभी विश्वविद्यालय
उच्च शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समय पर लागू करें जिससे विद्यार्थी रोजगार परक एवं काबिल बन सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में जो भी रणनीति बनाई जाएगी राज्य सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी।
राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत नए वोकेशनल कोर्सेज, सेमेस्टर सिस्टम तथा कौशल विकास सहित विभिन्न प्रावधानों को लागू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 hr agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines