Rajasthan News: राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डाॅक्टर्स 27 मार्च को बड़ी रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं।अब इस आंदोलन में निजी चिकित्सकों को सरकारी चिकित्सकों का साथ भी मिल रहा है। सरकारी चिकित्सकों का नेतृत्व करने वाली संस्था अखिल भारतीय सेवारत चिकित्सक संघ ने 29 मार्च को एक दिन का सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है।
प्रदर्शन को लेकर की जाएगी चर्चा
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में रेजिडेंट्स के काम नहीं करने के कारण एसएमएस समेत दूसरे सरकारी हाॅस्पिटलों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेजिडेंट डाॅक्टर्स को मनाने के लिए जयपुर एसएमएस के बड़े डाॅक्टर्स ने भी प्रयास करना शुरू कर दिये हैं।
27 मार्च को इस बिल के विरोध में जयपुर में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा। रैली की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्राइवेट हाॅस्पिटल के डाॅक्टरों संग चर्चा की जाएगी। जबकि 29 मार्च को सभी डाॅक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।
कार्य बहिष्कार रखेंगे जारी
सरकारी चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाली युनियन के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि हम प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रखेंगे। 29 मार्च को प्रदेशभर में एक दिन का सामूहिक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। अगर 29 मार्च को ऐसा होता है तो प्रदेशभर की पीएचसी, सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल में मरीजों को नहीं देखा जाएगा। क्योंकि यहां ज्यादातर डॉक्टर मेडिकल ऑफिसर ही होते है और वे अरिसदा संगठन से जुड़े है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
13 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
15 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
18 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines