Rajasthan News: चूरू में मजदूरों को ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 7 घायल

Rajasthan News, Churu Road Accident
विज्ञापन

Rajasthan News: चूरू के साहवा में बुधवार शाम मजदूरों से भरी एक पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उधर हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

1 मजदूर की मौके पर हुई मौत

हादसे में घायल मजदूरों ने बताया कि वे सरदारशहर से टिडियासर मजदूरी के लिए गए हुए थे। वापस लौटते वक्त संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गई। जिसमें डाबड़ी छोटी निवासी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में श्यामलाल निवासी छोटी डाबड़ी, बलूराम, पवन कुमार, करण, अर्जुन, विशाल, रोहित निवासी बुचावास घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बबलू का शव साहवा स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं कुछ मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद चूरू रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ