Rajasthan News: सीकर में रविवार को पिकअप और ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा माजी साहब की ढाणी खंडेला रोड पर हुआ है। लोग खंड़ेला के पास गणेश मंदिर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप का चालक किसी कारण से नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद पिकअप पहले सड़क पर चलती बाइक से टकराया फिर ट्रक से जा भिड़ा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
मंदिर दर्शन करने आए थे
बताया जा रहा है कि हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पिकअप सवार लोग खंडेला में मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इससे पहले शनिवार देर रात हनुमानगढ़ में पल्लू – रावतसर मेगा हाईवे पर हुए सड़क हादसा हुआ था। जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी।
सीएम ने जताया दुख
हादसे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सांसद दीया कुमारी ने गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा-सीकर के खंडेला क्षेत्र में पलसाना-खंडेला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines