Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में एक मां ने चार बच्चों की हत्या कर खुद ने भी फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाली महिला गर्भवती थी।
मजदूरी करने गया था पति
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना, विक्रम, विमला और मनीषा को अनाज के ड्रम में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। ड्रम में दम घुटने से चारों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद खुद ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के वक्त महिला का पति मजदूरी पर गया हुआ था। जब काफी देर तक महिला और उसके बच्चे नजर नहीं आए तो पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार घर पहुंचे। तब घटना का पता चला।
पति के साथ चल रही थी अनबन
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला और उसके पति के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी। इसी से परेशान होकर महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुद को फांसी लगा ली। पुलिस फिलहाल पोस्टमाॅर्टम करवाकर मौत के कारणों का पता करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines