Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में विशेष गिरदावरी की बात को लेकर बीजेपी विधायक गुरदीप शाहपीनी और तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण में विवाद हो गया। इस दौरान बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करवाया। मामला शनिवार का है जब पंचायत समिति कार्यालय में राजीव गांधी जल संरक्षण योजना से जुड़ी परियोजनाओं की डीपीआर को लेकर बैठक हुई।
विधायक बोले- क्या बोल रहे हैं, थप्पड़ मारूंगा
संगरिया पंचायत समिति कार्यालय में बैठक के दौरान बारिश के कारण किसानों के फसल खराबे को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान संगरिया से बीजेपी विधायक गुरदीप शाहपीनी ने स्पेशल गिरदावरी की मांग की। इसको लेकर तहसीलदार और विधायक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।
विधायक ने तहसीलदार को बैठक से जाने के लिए कहा तो तहसीलदार ने कहा कि मैं क्यों जाऊं, आप जाइए। इस पर विधायक ने कहा कि क्या बोल रहे हैं, थप्पड़ मारूंगा। तहसीलदार ने कहा तेरे लगेगी। इसके बाद दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
पंचायत समिति के सदस्यों ने किया विरोध
इस दौरान एसडीएम रमेश देव, विकास अधिकारी पवन सुथार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीच बचाव किया। विवाद बढ़ता देख अन्य पंचायत समिति सदस्याें ने फर्श पर बैठकर तहसीदार के खिलाफ नारे लगाए। आखिरकार जब तहसीलदार बैठक से चले गए तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines