Rajasthan News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली शुक्रवार को अलवर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने विभिन्न विकास और नवीनीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री टीकाराम जूली ने अपने सरल स्वभाव का फिर एक बार परिचय देते हुए कक्षा तीन की छात्रा वंशिका एवं कक्षा चार की छात्रा वंदना से जीएसएलवी मिशन एजुकेशन को लॉन्च कराया।
विदेश में निशुल्क अध्ययन के दिए जा रहे अवसर
उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी निशुल्क अध्ययन के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि स्कूटी, मिड-डे मील, छात्रवृति, शिक्षा का अधिकार के तहत निशुल्क शिक्षा जैसे नवाचार विद्यार्थियों के लिए निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगें।
सीएम ने बहाल की पुरानी पेंशन स्कीम
उन्होने कहा कि सीएम गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल कर राज्य के राज्य सेवा के कर्मचारी व उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होने विद्यालय में प्रतिभाशाली बेटी वंशिका के नाम पर कम्प्युटर लैब बनवाने की घोषणा की साथ ही विद्यालय में शीघ्र ही विज्ञान संकाय शुरू करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होने शतरंज खिलाडी रिया सहित अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र सौंपकर उनकी हौंसला अफजाई की।
बेटियों ने कराया मिशन एजुकेशन लॉन्च
इस अवसर पर मंत्री टीकाराम जूली ने अपने सरल स्वभाव का फिर एक बार परिचय देते हुए कक्षा तीन की छात्रा वंशिका एवं कक्षा चार की छात्रा वंदना से जीएसएलवी मिशन एजुकेशन को लॉन्च कराया।
इस अवसर पर मंत्री ने बताया की मोजेक इण्डिया, सहगल फाउन्डेशन, भामाशाह एवं ग्रामीणों के सहयोग से अलवर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय एक मॉडल के रूप में विकसित हुए है। शिक्षा विभाग की टीम के सहयोग से इन सरकारी विद्यालयों का जो कायापलट किया है उसे देखने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी डेलिगेशन पहुंच रहे है।
विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण
मंत्री जूली ने मोजेक इण्डिया, सहगल फाउन्डेशन द्वारा कृषि ज्योति योजना अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय भजेडा में करीब 35 लाख रूपये की लागत से नवीनीकरण कार्य, करीब 6 लाख रूपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट, समसा द्वारा करीब 20 लाख रूपये की लागत से दो भवन एवं विधायक कोष से करीब 1.5 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines