हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: मंत्री सुखराम विश्नोई ने जालोर में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए गारंटी कार्ड

विज्ञापन

Rajasthan News: श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को जालोर जिले के सांचौर की ग्राम पंचायत करावड़ी में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की दिशा में प्रयासरत है जिसके लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि इन महंगाई कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाकर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही है।

अधिक से अधिक पंजीयन पर दे जोर

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कैम्प प्रभारी, सह प्रभारी और अधिकारियों, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश देते हुए कहा की 24 अप्रेल से 30 जून तक संचालित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola