हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: बांसवाड़ा में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीया ने किया महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण

विज्ञापन

Rajasthan News: जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने सोमवार को बांसवाड़ा जिले में बागीदौरा के खुटामंछार, आनन्दपुरी के बडलिया एवं गांगडतलाई के गडुली में आयोजित महंगाई राहत कैंपाें का निरीक्षण किया।

मंत्री मालवीया ने ग्रामीणों को कैंपों के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कैंप 30 जून तक लगाये जाएंगे। कैंप में अधिक से अधिक ग्रामीण पंजीयन करवाएं और योजनाओं का लाभ लेते हुए आगे बढें। इस मौके पर उन्होंने कैंप में पंजीयन के बाद पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड सौंपे।

राहत कैंपों का अधिक से अधिक लाभ ले जनता

अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने बांसवाडा शहर में नगर परिषद द्वारा नये बस स्टेण्ड पर लगाये महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर अवलोकन किया एवं लाभार्थियों चर्चा कर योजनाओं के लाभों की जानकारी दी। मंत्री बामनिया ने कैंप में आ रहे लोगों से रुबरु होते हुए उनकों राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कैंपों में अधिक से अधिक लाभ लेने पर जोर दिया।

जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में अब तक विभिन्न स्थानों पर सम्पन्न 103 शिविरों में 3 लाख 79 हजार 731 गारंटी कार्ड का वितरण कर 71 हजार 917 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें