Upen Yadav: राजस्थान में बेरोजगार उपेन यादव के नेतृत्व में आज जयपुर में महासम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इस सम्मेलन का आयोजन जयपुर के त्रिवेणी नगर में स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा। सम्मेलन में दोनों ही पार्टियों से जुड़े नेता शिरकत करेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में महज 4 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में प्रदेश के लाखों युवा जायज और लंबित मांगों को लेकर देश में पहली बार बेरोजगार महासम्मलेन का आयोजन कर रहे हैं।
बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को भी न्योता
उपेन यादव ने बताया कि इस महासम्मेलन में कांग्रेस से शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ मौजूद रहेंगे। वहीं बीजेपी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे।
बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर उपेन यादव लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं। जिसमें पश्चात सरकार ने भी आनन-फानन में रूकी हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने और नई भर्तियों की घोषणा समेत अनेक कदम उठाए थे।
ये है बेरोजगारों की प्रमुख मांगें
एक लाख नई भर्तियों का विभाग वाइज वर्गीकरण करके विज्ञप्ति जारी की जाए। 1 लाख प्रक्रियाधीन भर्तियों को आचार संहिता लगने से पहले पूरा किया जाए। संविदा में भर्ती निकालने पर रोक लगाई जाए और भर्ती परीक्षाओं में इंटरव्यू खत्म किया जाए।
प्रदेश की भर्तियों में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता दी जाए। बजट की घोषणा और पूर्व में किए गए आंदोलनों की मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। भर्ती परीक्षाओं के पेपर के प्रश्नों के विवाद को लेकर, पेपर बनाने वालो की जिम्मेदारी तय की जाए। इसके साथ ही गलत पेपर बनाने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी और आर्थिक कार्रवाई की जाए।
उपने यादव ने कहा कि प्रदेश में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग प्रमुखता से रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर से पहुंचे युवा आज महासम्मेलन में बैठक कर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines