रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने 188 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- 'अब तक 5 लाख को सरकारी नौकरियां दी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: केंद्रीय विधि राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को कोटा में रहे। जहां उन्होंने रोजगार मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गहलोत राज में कोई सुरक्षित नहीं है। जब से ये सरकार बनी है तब से अनस्टेबल है। जब कोई सरकार अनस्टेबल होती है तो उसमें कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा हैं। उनके स्वयं के विधायक कह रहे हैं कि सुरक्षित नहीं है। विधायकों को खुलेआम गैंगस्टर धमकी दे रहे हैं।
मंत्री मेघवाल ने कहा कि इस सरकार के मंत्री भी अब सुरक्षित नहीं है। राजेंद्र गुढ़ा को सच बोलने की सजा मिली। रोजगार मेले में उपस्थित सफलतम उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देते हुए मेघवाल ने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ सकंल्प पत्र भी लेकर जाना। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने देश के युवाओं से 10 लाख सरकारी नौकरी देने का जो वादा किया था, उसको पूरा कर रहे हैं।
और ये हर्ष का विषय है कि, पूरी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से अभी तक 5 लाख 2 हजार युवाशक्ति को नौकरियाँ दी जा चुकी हैं।#RozgarMela pic.twitter.com/TcSSQICcuN
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) July 22, 2023
पीएम ने वादा किया था कि हम रोजगार मेले के माध्यम से 10 लाख युवाओं को केंद्र सरकार में नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि 10 लाख के विरूद्ध हमनें अब तक 5 लाख लोगों को नौकरियां दे दी है।
मंत्री ने कोटा में 188 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें सीबीएन के 62, भारतीय डाक विभाग के 31, आईआईटी जोधपुर के 31, सीआरपीएफ के 2, एफसीआई के 4, बैंक व एलआईसी के 60 युवा शामिल है। इससे पहले मेघवाल ने नियुक्ति पाने वाले युवाओं को अनुशासन एवं नैतिकता पाठ पठाते हुए कहा कि अपने व्यवहार को सरल रखे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: