Rajasthan News: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में जयपुर निवासी बाबूलाल जाट शहीद हो गए। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना के कैंप पर आंतकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में बाबूलाल समेत 3 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के सेना हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बाबूलाल जाट की मौत हो गई। सेना की ओर से इसकी सूचना शनिवार सुबह 3 बजे बाबूलाल के बड़े भाई भैरूलाल को दी गई। शहीद की पार्थिव देह आज दोपहर बाद पैतृक गांव आएगी।
2005 में सेना में हुए थे भर्ती
बाबूलाल 2005 में हवलदार के पद पर सेना की 8 जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 3 साल पहले उन्हें पहला प्रमोशन मिला था। अभी वे हेड काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। बाबूलाल के भाई भैरूलाल ने बताया कि भाई के शहादत की खबर सुनकर उसके होश उड़ गए। वह यह खबर अपने परिवार को नहीं बता पाए तो बाबूलाल के परिवार को कैसे बताएं।
7 दिन पहले ही ड्यूटी पर गए थे
एक महीने पहले ही बाबूलाल अपने पिता के आंखों को ऑपरेशन करवाने के लिए घर आए थे। 29 जुलाई को ड्यूटी पर श्रीनगर के लिए निकले थे। शहीद जवान बाबूलाल का एक बेटा सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उनकी मां का निधन 2 साल पहले ही हो चुका है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के हलान जंगल में आंतकियों ने टेंट पर फायरिंग की थी। जिसमें 3 जवान घायल हो गए। आतंकियों की तलाश में सेना के द्वारा सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
8 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines