हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: जयपुर मेयर के घर एसीबी का छापा, नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई, मंत्री बोले- वे मेयर के काम से खुश नहीं थे

विज्ञापन

Rajasthan News: एसीबी ने शुक्रवार रात जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा। छापेमारी में एसीबी को मेयर के घर से 40 लाख रुपए की नकदी मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेयर के पति सुशील गुर्जर और 2 दलालों को गिरफ्तार किया है। एक दलाल के घर से टीम को 8 लाख रुपए बरामद हुए हैं। बता दंे कि हेरिटेज निगम में कांग्रेस का बोर्ड और मेयर है।

एसीबी ने 2 दलालों को किया गिरफ्तार

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मेयर के पति जगदीश पर पट्टे बनाने की एवज में 2 लाख की रिश्वत का आरोप है। एसीबी के ब्यूरो महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल टीम को शिकायत मिली थी कि हेरिटेज निगम में पट्टा जारी करने के एवज में सुशील गुर्जर की ओर से दलालों के मार्फत 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। वहीं एसीबी की टीम ने दलाल नारायण सिंह को परिवादी से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वहीं जब टीम ने उसके घर की तलाशी ली तो 8 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई है।

मंत्री बोले- मैं मेयर के काम से खुश नहीं हूं

वहीं एसीबी की कार्रवाई पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हमारी सरकार की नीति भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की रही है। एसीबी बिना किसी सबूत के कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि वे मेयर के काम करने के तरीके को लेकर खुश नहीं थे। मैंने स्वयं विधायकों के साथ सीएम गहलोत और प्रभारी रंधावा से इस संबंध में बात की थी।

मंत्री प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस और एसीबी को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों बधाई के पात्र है। पुलिस ने निगम से भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश की है। वहीं बीजेपी ने इस कार्रवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में हर विभाग में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सही जांच हो तो सत्यता सामने आ सकती है।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें