हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan News: होटल समूह हाईवे किंग पर IT की छापेमारी, 2 करोड़ कैश और करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज जब्त

विज्ञापन

Rajasthan News: हाईवे किंग होटल समूह पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। विभाग की टीमों ने समूह के राजस्थान और हरियाणा स्थित 11 ठिकानों पर यह कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान विभाग के अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी मिली हैं।

करोड़ों के लेनदेन आए सामने

आईटी के अधिकारियों ने रविवार को समूह के जयपुर और अलवर के ठिकानों पर जाकर सर्च किया। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी खत्म होने की जानकारी नहीं दी गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह छापेमारी आज भी जारी रह सकती हैं।

विभागीय सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारियों को बड़ी मात्रा में काली कमाई का पता चला है। साथ ही ऐसे कई दस्तावेज मिले हैं जिससे वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान कई करोड़ों के लेनदेन हुए हैं।

समूह के 11 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

बता दें कि शनिवार को इनकम टैक्स विभाग ने होटल समूह हाईवे किंग पर छापेमारी शुरू की थी। इस दौरान अधिकारियों ने समूह के होटलो, पेट्रोल पम्प, आवास और कार्यालयों में एक साथ छापेमारी की थी। विभाग की अलग-अलग टीमें समूह के 11 ठिकानों पर एक साथ यह कार्यवाही कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें